Showing posts with label युवा पीढ़ी. Show all posts
Showing posts with label युवा पीढ़ी. Show all posts

Thursday, January 1, 2015

युवा पीढ़ी - पश्चिम की ओर भी, मूल जड़ की ओर भी

सुबह सुबह का समय था। रोजमर्रा की तरह काम पर निकला था। सरखेज गांधीनगर हाइवे पर सोला ब्रिज के समीप सड़क के किनारे सरेआम एक लड़की अपने प्रेमी के साथ हॉलीवुड स्टाइल में किस कर रही थी। लड़की इसलिए, क्योंकि लड़की के हाथ लड़के के सिर को अपनी ओर खींचे हुए थे, जो मोटरसाइकिल का सहारा लिए खड़ा था। मैं एक पंछी झलक के साथ आगे निकल गया। इसलिए, यह समझ नहीं पाया कि यह लव जिहाद था या बहू लाओ अभियान का दृश्य। जो भी हो, मगर यह इस बात का प्रतीक है कि भारतीय समाज में एक नया समाज जन्म ले रहा था, जो कह रहा है, 'पहाड़ में जाए जनता, शुरू हो जाओ जहां मूड बनता! या आप कह सकते हैं कि आज पहली तारीख है, कुछ मीठा हो जाए।

पहली तारीख से याद आया। नूतन वर्ष की बधाई हो। बधाई देते हुए डर भी लग रहा है। कहीं आप भी प्रतिक्रिया में निम्न पंक्तियां न कह दें। ''ईसाई और अंग्रेजी नूतन वर्ष को धूमधाम से मनाने वाले हिंदुओं पर यह कहावत पूरी तरह फिट बैठती है, 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना''। वॉट्सएप आजकल इस तरह की प्रक्रिया आ रही है। इसलिए कह रहा हूं, भारत में तेजी से दो समाज उभर रहे हैं, एक जो पश्चिमी रंग में डूबने के लिए तैयार है, दूसरा जो विश्व की महाशक्ति बनना चाहता है, मगर अपने मूल रंग में रहना चाहता है।

एक युवा पीढ़ी खुलेपन में जीने के लिए कदम आगे बढ़ा रही है। एक युवा पीढ़ी नए प्रभाव में पीछे की तरफ लौटने के लिए प्रयासरत है। इसको देखते हुए एक नए संघर्ष के पनपने का डर भी मन में जन्म ले रहा है। युवा पीढ़ी का एक पक्ष हिन्दुत्व को उभरता हुआ देखना चाहता है। वहीं, दूसरा पक्ष अपने जीवन को पश्चिमी तरीकों से जीने के लिए अग्रसर हो चुका है।

वर्ष 2013 के दौरान दिल्ली ने युवा पीढ़ी के नेतृत्व में देश के अंदर राजनीतिक परिवर्तन की नींव रखी थी। वर्ष2014 में हुए लोक सभा चुनावों के दौरान असर साफ देखने को मिला। नतीजन, देश को बहुमत हासिल सरकार मिली। मोदी सरकार ने जनता को देश को विकास के पथ पर दौड़ाने का भरोसा दिलाया। युवा पीढ़ी झूम उठी। मगर, अचानक आरएसएस के सहयोगी हिंदू संगठन सक्रिय हो गए। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए माहौल तैयार किया जाने लगा, जो शायद उस युवा पीढ़ी के सपनों पर पानी फेर देगा, जो पश्चिमी देशों की तरह जीवन जीने का सपना देख रही है।

जो लड़की आज सरेआम सड़क किनारे अपने प्रेमी के साथ किस कर रही थी। उसको 14 फरवरी के दिन होने वाले हिंदू संगठनों के हमले याद नहीं होंगे। अगले महीने 14 फरवरी का दिन आने वाला है। अब पूरे देश में सरकार भी हिंदूत्व प्रेमियों की है। इस स्थिति में देश के पार्कों में दीवानों के मेले लगेंगे या हिंदू संगठनों का रौब कायम होगा। अंजाम देखने के लिए इंतजार तो करना होगा। हालांकि, आज नूतन वर्ष की बधाई के सामने आया, दोस्त का जवाब आने वाले कल की ख़बर दे रहा है।

Labels

Valentine Day अटल बिहार वाजपेयी अंधविश्‍वास अध्यात्म अन्‍ना हजारे अभिव्‍यक्‍ति अरविंद केजरीवाल अरुण जेटली अहमदाबाद आतंकवाद आप आबादी आम आदमी पार्टी आमिर खान आमिर ख़ान आरएसएस आर्ट ऑफ लीविंग आस्‍था इंटरनेट इंडिया इमोशनल अत्‍याचार इलेक्ट्रोनिक मीडिया इस्‍लाम ईसाई उबर कैब एआईबी रोस्‍ट एनडीटीवी इंडिया एबीपी न्‍यूज एमएसजी ओएक्‍सएल ओह माय गॉड कटरीना कैफ कंडोम करण जौहर कांग्रेस किरण बेदी किसान कृश्‍न चन्‍दर क्रिकेट गजेंद्र चौहान गधा गरीबी गोपाला गोपाला घर वापसी चार्ली हेब्‍दो चुनाव चेतन भगत जन लोकपाल बिल जन समस्या जनसंख्या जन्‍मदिवस जापान जीतन राम मांझी जेडीयू जैन ज्योतिष टीम इंडिया टेक्‍नीकल टेक्‍नोलॉजी टेलीविजन टैलिप्राम्प्टर डाक विभाग डिजिटल इंडिया डिजीटल लॉकर डेरा सच्चा सौदा डॉ. अब्दुल कलाम तालिबान तेज प्रताप यादव द​ सन दिल्‍ली विधान सभा दिल्‍ली विधान सभा चुनाव देव अफीमची दैनिक जागरण दैनिक भास्कर द्वारकी धर्म धर्म परिवर्तन धोखा नई दुनिया नत्थुराम गोडसे नमो मंदिर नया संस्‍करण नरेंद्र मोद नरेंद्र मोदी नववर्ष नीतीश कुमार नीलगाय नूतन वर्ष पंजाब केसरी पंजाब सरकार पद्म विभूषण पवन कल्‍याण पाकिस्तान पान की दुकान पीके पेशावर हमला पोल प्‍यार प्रतिमा प्रमाणु समझौता प्रशासन प्रेम फिल्‍म जगत बजट सत्र बजरंग दल बराक ओबामा बाबा रामदेव बाहुबली बिग बॉस बिहार बीजेपी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बॉलीवुड भगवान शिव भगवानपुर मंदिर भाजपा भारत भारतीय जनता पार्टी मनोरंजन ममता बनर्जी महात्मा गांधी महात्मा मंदिर महाराष्‍ट्र महेंद्र सिंह धोनी माता पिता मार्कंडेय काटजू मीडिया मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मुसलमान मुस्लिम मोबाइल मोहन भागवत युवा पीढ़ी रविश कुमार राज बब्बर राजकुमार हिरानी राजनाथ सिंह राजनीति राजस्‍थान सरकार रामदेव राहुल गांधी रिश्‍ते रेप रेल बजट रेलवे मंत्री रोमन रोमन हिन्दी लघु कथा लीला सैमसन लोक वेदना लोकतंत्र वर्ष 2014 वर्ष 2015 वसुंधरा राजे वाहन विज्ञापन वित्‍त मंत्री विदेशी विराट कोहली विवाह विश्‍व वीआईपी कल्‍चर वैंकेटश वैलेंटाइन डे वॉट्सएप व्यंग शरद पावर शरद यादव शार्ली एब्‍दे शिवसेना शुभ अशुभ शेनाज ट्रेजरीवाला श्रीश्री श्रीश्री रविशंकर सकारात्‍मक रविवार संत गुरमीत राम रहीम सिंह सफलता समाजवाद समाजवादी पार्टी सरकार सरदार पटेल सलमान खान साक्षी महाराज सिख सिख समुदाय सुकन्‍या समृद्धि खाता सुंदरता सुरेश प्रभु सोनिया गांधी सोशल मीडिया स्वदेशी हास्‍य व्‍यंग हिंदी कोट्स हिंदु हिंदू हिंदू महासभा हिन्दी हिन्‍दू संगठन हेलमेट हैकर हॉलीवुड