Showing posts with label देव अफीमची. Show all posts
Showing posts with label देव अफीमची. Show all posts

Sunday, December 21, 2014

'घर वापसी' - देव अफीमची और द्वारकी की समस्‍या

''अजी चाय पी लें।'', उदास मन के साथ टेबल पर चाय का कप रखते हुए द्वारकी ने देव अफीमची से कहा।

देव अफीमची ने अख़बार के पन्‍ने पलटते हुए कहा, ''तुम आज इतना उदास साउंड को कर रही हो''।

'जी, ऐसा तो कुछ नहीं'', द्वारकी ने जवाब देते हुए कहा।

देव अफीमची ने अख़बार फोल्‍ड करते हुए कहा, 'द्वारकी, तुमको लगता है कि मैं केवल अख़बार ही पढ़ सकता है। पर ऐसा नहीं, मैं तुम्‍हारे बोलों से, तुम्‍हारे चेहरे से, तुम्‍हारे भीतर की हलचल को भी समझ सकता हूं। तुम बोलो, तुम्‍हें कौन सी बात परेशान की जा रही है''।

द्वारकी ने मन की गांठ खोलते हुए कहा, 'श्‍यामा चली जाएगी। उधर, जो आपके गार्डन को प्‍यार से पानी दे रहा है, रामू भी चला जाएगा। और इस उम्र में नए लोगों पर विश्‍वास करना, उनको काम पर रखना थोड़ा सा मुश्‍किल हो जाएगा'।

द्वारकी के रूंध चुके गले को आराम देते हुए देव अफीमची ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं होगा। मैं रामू और श्‍यामा से बात करूंगा। अगर, उनका जाना बेहद जरूरी है। तो उनको हम अपने स्‍वार्थ के लिए रोक भी तो नहीं सकते। तुमको जाने के बारे में श्‍यामा ने या रामू ने कहा'।

द्वारकी ने देव अफीमची की तरफ देखते हुए कहा, 'जैसे तुमको तो कुछ पता नहीं, रोज अख़बार में आता है, बड़े बड़े अक्षरों में लिखा, घर वापसी'।

मुस्‍कराहट के साथ ठंडी सांस लेते हुए देव अफीमची ने कहा, 'अच्‍छा तो यह बात है, इसलिए तुम डर रही हो। तुमको लगता है कि श्‍यामा और रामू अपने घर बिहार चले जाएंगे।'

बात को काटते हुए द्वारकी ने कहा, 'नहीं तो और क्‍या?'।

तपाक जवाब देते हुए देव अफीमची ने कहा, 'ऐसा नहीं होगा, बिल्‍कुल नहीं होगा'।

'तुम इतने विश्‍वास से कैसे कह सकते हो'।, द्वारकी ने कड़क मूड में आते हुए कहा।

देव अफीमची ने द्वारकी का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, 'जिस घर वापसी के बारे में तुमको भनक लगी है। वो घर वापसी कुछेक ईसाई एवं मुस्‍लिम परिवारों से जुड़ी हुई है, जो कभी हिंदू थे, और जुल्‍म के आगे झुककर या लालच में आकर मुस्‍लिम या ईसाई हो गए थे, जैसा हिंदू संगठन दावा करते हैं। हालांकि, मेरे हिसाब से तो मानवता से बड़ा दूसरा कोई धर्म हो ही नहीं सकता।'

द्वारकी ने खुश होते हुए कहा, 'तुम सच बोल रहे हो ना। हमारे श्‍यामा और रामू नहीं जाएंगे ना।'

'अब तुम चिंता छोड़ दो। तुम्‍हारे चेहरे पर मुस्‍कान अच्‍छी लगती है। सच तो यह है कि हमारी सरकार के पास इतना वक्‍त ही नहीं कि वो किसी रामू या श्‍यामा के बारे में सोचे। जो घर वापसी की राह देखते देखते विदेश में ही किसी घर के सदस्‍य हो जाते हैं।' क्षुब्‍ध होकर कुर्सी से उठते हुए देव अफीमची ने द्वारकी से कहा।

देव अफीमची तो टहलने के लिए निकल गया। मगर, टेलीविजन की दीवानी द्वारकी को एक नए सवाल ने घेर लिया। सवाल यह है कि अब 'क्‍योंकि स्‍मृति ईरानी भी कभी मल्‍होत्रा थी', और करीना कपूर खान, भी कभी सिर्फ करीना कपूर थी।

Labels

Valentine Day अटल बिहार वाजपेयी अंधविश्‍वास अध्यात्म अन्‍ना हजारे अभिव्‍यक्‍ति अरविंद केजरीवाल अरुण जेटली अहमदाबाद आतंकवाद आप आबादी आम आदमी पार्टी आमिर खान आमिर ख़ान आरएसएस आर्ट ऑफ लीविंग आस्‍था इंटरनेट इंडिया इमोशनल अत्‍याचार इलेक्ट्रोनिक मीडिया इस्‍लाम ईसाई उबर कैब एआईबी रोस्‍ट एनडीटीवी इंडिया एबीपी न्‍यूज एमएसजी ओएक्‍सएल ओह माय गॉड कटरीना कैफ कंडोम करण जौहर कांग्रेस किरण बेदी किसान कृश्‍न चन्‍दर क्रिकेट गजेंद्र चौहान गधा गरीबी गोपाला गोपाला घर वापसी चार्ली हेब्‍दो चुनाव चेतन भगत जन लोकपाल बिल जन समस्या जनसंख्या जन्‍मदिवस जापान जीतन राम मांझी जेडीयू जैन ज्योतिष टीम इंडिया टेक्‍नीकल टेक्‍नोलॉजी टेलीविजन टैलिप्राम्प्टर डाक विभाग डिजिटल इंडिया डिजीटल लॉकर डेरा सच्चा सौदा डॉ. अब्दुल कलाम तालिबान तेज प्रताप यादव द​ सन दिल्‍ली विधान सभा दिल्‍ली विधान सभा चुनाव देव अफीमची दैनिक जागरण दैनिक भास्कर द्वारकी धर्म धर्म परिवर्तन धोखा नई दुनिया नत्थुराम गोडसे नमो मंदिर नया संस्‍करण नरेंद्र मोद नरेंद्र मोदी नववर्ष नीतीश कुमार नीलगाय नूतन वर्ष पंजाब केसरी पंजाब सरकार पद्म विभूषण पवन कल्‍याण पाकिस्तान पान की दुकान पीके पेशावर हमला पोल प्‍यार प्रतिमा प्रमाणु समझौता प्रशासन प्रेम फिल्‍म जगत बजट सत्र बजरंग दल बराक ओबामा बाबा रामदेव बाहुबली बिग बॉस बिहार बीजेपी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बॉलीवुड भगवान शिव भगवानपुर मंदिर भाजपा भारत भारतीय जनता पार्टी मनोरंजन ममता बनर्जी महात्मा गांधी महात्मा मंदिर महाराष्‍ट्र महेंद्र सिंह धोनी माता पिता मार्कंडेय काटजू मीडिया मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मुसलमान मुस्लिम मोबाइल मोहन भागवत युवा पीढ़ी रविश कुमार राज बब्बर राजकुमार हिरानी राजनाथ सिंह राजनीति राजस्‍थान सरकार रामदेव राहुल गांधी रिश्‍ते रेप रेल बजट रेलवे मंत्री रोमन रोमन हिन्दी लघु कथा लीला सैमसन लोक वेदना लोकतंत्र वर्ष 2014 वर्ष 2015 वसुंधरा राजे वाहन विज्ञापन वित्‍त मंत्री विदेशी विराट कोहली विवाह विश्‍व वीआईपी कल्‍चर वैंकेटश वैलेंटाइन डे वॉट्सएप व्यंग शरद पावर शरद यादव शार्ली एब्‍दे शिवसेना शुभ अशुभ शेनाज ट्रेजरीवाला श्रीश्री श्रीश्री रविशंकर सकारात्‍मक रविवार संत गुरमीत राम रहीम सिंह सफलता समाजवाद समाजवादी पार्टी सरकार सरदार पटेल सलमान खान साक्षी महाराज सिख सिख समुदाय सुकन्‍या समृद्धि खाता सुंदरता सुरेश प्रभु सोनिया गांधी सोशल मीडिया स्वदेशी हास्‍य व्‍यंग हिंदी कोट्स हिंदु हिंदू हिंदू महासभा हिन्दी हिन्‍दू संगठन हेलमेट हैकर हॉलीवुड