Showing posts with label डिजीटल लॉकर. Show all posts
Showing posts with label डिजीटल लॉकर. Show all posts

Wednesday, February 25, 2015

क्‍या डिजीटल लॉकर सुरक्षित है ?

क्‍या आपको पता है भारतीय डिजीटल लॉकर के बारे में ? चौंकिए मत ! डिजीटल लॉकर, नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का अहम हिस्सा है। नए समय की नई सरकार की इस पहल के तहत आप अपना जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं।

इस सुविधा को पाने के लिए बस आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। आधार का नंबर फीड कर आप डिजीटल लॉकर अकाउंट खोल सकते हैं। इस सुविधा की खास बात ये है कि एक बार लॉकर में अपने दस्तावेज अपलोड करने के बाद आप कहीं भी अपने सर्टिफिकेट की मूल के स्थान पर डिजीटल लॉकर का लिंक दे सकेंगे।

डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (डीईआईटीवाई) ने मंगलवार को डिजिटल लॉकर का बीटा वर्जन लॉन्च किया है। इस डिजीटल लॉकर को खोलने के लिए आपको http://digitallocker.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बनानी होगी।

मगर, ठहरिये! मैं इसकी सुरक्षा को लेकर संदेह में हूं। हैकरों की ताकत के आगे बड़े बड़े देश मात खा रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट पर हमारा डाटा डालना कितना उचित है ? जब हम अपनी फेसबुक प्रोफाइल में डाटा डालने से डरते हैं, तो अपने कीमत दस्‍तावेज सरकारी वेबसाइट पर यूं ही कैसे उपलब्‍ध करवा सकते हैं ?

ज्ञात रहे कि इससे पहले अमेरिकी जासूस एडवर्ड स्नोडन ने जब अमेरिका की इंटरनेट के जरिये पूरी दुनिया की छानबीन करने की बात सामने आई थी, तो सरकार ने सरकारी कार्यालयों में जीमेल, याहू जैसी ईमेल सेवाओं के इस्‍तेमाल पर रोक लगाने को लेकर नीति बनाने की बात कही थी, क्‍योंकि इससे जानकारियां चोरी होने का संदेह बना रहता है। हालांकि, इस मामले में सरकार ने कदम आगे नहीं बढ़ाया।

उससे भी अधिक घातक हैकर गैंग होता है। ध्‍यान रहे कि गत नवंबर महीने में गोवा सरकार की छह आधिकारिक वेबसाइटों को फिलिस्तीन के किसी सर्वर से हैक किया गया था। इससे तीन सप्ताह पहले गोवा के राज्यपाल की आधिकारिक वेबसाइट पाकिस्तान के किसी सर्वर से हैक की गई थी। द इंटरव्‍यू फिल्‍म रिलीज होने से पहले सोनी पिक्‍चर्स पर हुए साइबर हमले के कारण अमेरिका और उत्‍तरी कोरिया आमने सामने हो गए थे।

हालांकि, अब भारत में बहुत कुछ डिजीटल हो चुका है। हमको डिजीटल युग लुभावने लगा है। फिर भी सवाल यह है कि इस तरह के ख़तरों के बीच क्‍या डिजीटल लॉकर सुरक्षित हो सकता है ? क्‍या यह विकल्‍प सही है ? क्‍या असल में इसकी जरूरत थी ? क्‍या यह दस्‍तावेजों के फर्जीवाडे को जन्‍म नहीं देगा ?

Labels

Valentine Day अटल बिहार वाजपेयी अंधविश्‍वास अध्यात्म अन्‍ना हजारे अभिव्‍यक्‍ति अरविंद केजरीवाल अरुण जेटली अहमदाबाद आतंकवाद आप आबादी आम आदमी पार्टी आमिर खान आमिर ख़ान आरएसएस आर्ट ऑफ लीविंग आस्‍था इंटरनेट इंडिया इमोशनल अत्‍याचार इलेक्ट्रोनिक मीडिया इस्‍लाम ईसाई उबर कैब एआईबी रोस्‍ट एनडीटीवी इंडिया एबीपी न्‍यूज एमएसजी ओएक्‍सएल ओह माय गॉड कटरीना कैफ कंडोम करण जौहर कांग्रेस किरण बेदी किसान कृश्‍न चन्‍दर क्रिकेट गजेंद्र चौहान गधा गरीबी गोपाला गोपाला घर वापसी चार्ली हेब्‍दो चुनाव चेतन भगत जन लोकपाल बिल जन समस्या जनसंख्या जन्‍मदिवस जापान जीतन राम मांझी जेडीयू जैन ज्योतिष टीम इंडिया टेक्‍नीकल टेक्‍नोलॉजी टेलीविजन टैलिप्राम्प्टर डाक विभाग डिजिटल इंडिया डिजीटल लॉकर डेरा सच्चा सौदा डॉ. अब्दुल कलाम तालिबान तेज प्रताप यादव द​ सन दिल्‍ली विधान सभा दिल्‍ली विधान सभा चुनाव देव अफीमची दैनिक जागरण दैनिक भास्कर द्वारकी धर्म धर्म परिवर्तन धोखा नई दुनिया नत्थुराम गोडसे नमो मंदिर नया संस्‍करण नरेंद्र मोद नरेंद्र मोदी नववर्ष नीतीश कुमार नीलगाय नूतन वर्ष पंजाब केसरी पंजाब सरकार पद्म विभूषण पवन कल्‍याण पाकिस्तान पान की दुकान पीके पेशावर हमला पोल प्‍यार प्रतिमा प्रमाणु समझौता प्रशासन प्रेम फिल्‍म जगत बजट सत्र बजरंग दल बराक ओबामा बाबा रामदेव बाहुबली बिग बॉस बिहार बीजेपी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बॉलीवुड भगवान शिव भगवानपुर मंदिर भाजपा भारत भारतीय जनता पार्टी मनोरंजन ममता बनर्जी महात्मा गांधी महात्मा मंदिर महाराष्‍ट्र महेंद्र सिंह धोनी माता पिता मार्कंडेय काटजू मीडिया मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मुसलमान मुस्लिम मोबाइल मोहन भागवत युवा पीढ़ी रविश कुमार राज बब्बर राजकुमार हिरानी राजनाथ सिंह राजनीति राजस्‍थान सरकार रामदेव राहुल गांधी रिश्‍ते रेप रेल बजट रेलवे मंत्री रोमन रोमन हिन्दी लघु कथा लीला सैमसन लोक वेदना लोकतंत्र वर्ष 2014 वर्ष 2015 वसुंधरा राजे वाहन विज्ञापन वित्‍त मंत्री विदेशी विराट कोहली विवाह विश्‍व वीआईपी कल्‍चर वैंकेटश वैलेंटाइन डे वॉट्सएप व्यंग शरद पावर शरद यादव शार्ली एब्‍दे शिवसेना शुभ अशुभ शेनाज ट्रेजरीवाला श्रीश्री श्रीश्री रविशंकर सकारात्‍मक रविवार संत गुरमीत राम रहीम सिंह सफलता समाजवाद समाजवादी पार्टी सरकार सरदार पटेल सलमान खान साक्षी महाराज सिख सिख समुदाय सुकन्‍या समृद्धि खाता सुंदरता सुरेश प्रभु सोनिया गांधी सोशल मीडिया स्वदेशी हास्‍य व्‍यंग हिंदी कोट्स हिंदु हिंदू हिंदू महासभा हिन्दी हिन्‍दू संगठन हेलमेट हैकर हॉलीवुड