Showing posts with label फिल्‍म जगत. Show all posts
Showing posts with label फिल्‍म जगत. Show all posts

Sunday, January 11, 2015

'पीके' गया अब 'गोपाला गोपाला' ओह माय गॉड !

आमिर ख़ान अभिनीत फिल्‍म पीके ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बॉलीवुड में सफलता फिल्‍म का पैमाना सौ करोड़ का क्‍लब है। मगर, सौ सौ करोड़ कमाने वाली तीन फिल्‍मों की कमाई अकेली पीके ने कर डाली। सबसे दिलचस्‍प बात तो यह है कि इस फिल्‍म को देखकर गदगद होने वाली युवा पीढ़ी बचपन में 'जय संतोषी मां' जैसी फिल्‍मों में होने वाले चमत्‍कार देखकर अचंभित होती रही है।

आमिर ख़ान को भोजपुरी बोलते हुए देखकर दर्शक वर्ग अधिक खुश हुआ। यदि आमिर ख़ान पीके के किरदार में हिन्‍दी बोलता तो शायद फिल्‍म उतना अच्‍छा प्रभाव न छोड़ती। आप आमिर ख़ान को नेपाली बोलते हुए कोक के विज्ञापन में देखा होगा। पंजाबी बोलते हुए टाटा स्‍काई के विज्ञापन में। इसमें दो राय नहीं होनी चाहिए कि आमिर ख़ान की ढ़ाई घंटों की लंबी फिल्‍म से अधिक आकर्षित उनके विज्ञापन रहे हैं। इसके कारण भी आमिर ख़ान की लोकप्रियता बढ़ी है।

और फिल्‍म प्रचार की बात में भी आमिर ख़ान का कोई मुकाबला नहीं। बॉलीवुड में आमिर ख़ान इकलौते सफल स्‍वयं फिल्‍म प्रचारक हैं, जैसे राजनीति में नरेंद्र मोदी। संयोग देखो कि दोनों को विरोध के बावजूद गजब की सफलता मिलती है। जहां विरोध के बावजूद आमिर ख़ान ने तीन सौ करोड़ प्‍लस का बिजनस किया, वहीं, नरेंद्र मोदी ने लोक सभा चुनावों में बीजेपी को चमत्‍कारी बहुमत दिलाया।

आमिर ख़ान की फिल्‍म का विरोध करने वालों ने ओह माय गॉड का भी विरोध किया था। मगर, फिल्‍म केवल सौ करोड़ का बिजनस करने में सफल हुई। हम उस फिल्‍म की सफलता को कम नहीं आंक सकते, क्‍योंकि उसका बजट भी बहुत कम था और उसकी सिनेमा टिकट भी आमिर ख़ान की फिल्‍म पीके से तीसरे हिस्‍से की थी। इससे एक बात तो साबित होती है कि यदि फिल्‍म जनता की कसौटी पर खरी उतरती है तो उसको विरोध भी असफल नहीं बना सकता। पहले ओह माय गॉड का विरोध हुआ। उसके बाद पीके के रिलीज होने पर पिछले महीने और इस महीने हमने बहुत से शहरों में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखा।

भारत में अब भी कुछ लोग पीके का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, विरोध करने वालों में अधिकतर ने तो पीके फिल्‍म देखी तक नहीं है। सबसे दिलचस्‍प बात तो यह है कि इसी बीच दक्षिण में ओह माय गॉड की रीमेक गोपाला गोपाला रिलीज होने जा रही है। इस दक्षिणी फिल्‍म ने पिछले दिनों ट्विटर पर जोरदार ट्रेंड पकड़ा था। इस फिल्‍म का संगीत रिलीज हुआ। ट्विटर पर लोगों ने फिल्‍म संगीत को लेकर सकारात्‍मक प्रतिक्रिया दी।

एक अन्‍य बात इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका पवन कल्‍याण और अनाड़ी फिल्‍म में अभिनय कर चुके वैंकेटश निभा रहे हैं। पवन कल्‍याण ने पिछले लोक सभा चुनावों के दौरान जना पार्टी की स्‍थापना की, जो जल्‍द ही होने वाले स्‍थानीय निकाय के चुनावों में अपने उम्‍मीदवार उतारेगी। लोक सभा चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी से पवन कल्‍याण भी मिले थे। पवन कल्‍याण ने नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया था। हालांकि, पवन कल्‍याण के भाई चिरंजीवी यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

ओह माय गॉड और गोपाला गोपाला में रीमेक संबंध के अलावा एक अन्‍य संबंध भी है। जी हां, दोनों फिल्‍मों के मुख्‍य नायक भारतीय जनता पार्टी के महानायक नरेंद्र मोदी के करीबी हैं। परेश रावल तो अहमदाबाद से बीजेपी सांसद भी हैं।

अब देखना यह है कि आमिर ख़ान को निशाना बनाने वाले पवन कल्‍याण की फिल्‍म का विरोध करेंगे या नहीं ? क्‍योंकि यह फिल्‍म बीजेपी सांसद परेश रावल अभिनीत फिल्‍म ओह माय गॉड की रीमेक है। गोपाला गोपाला के पोस्‍टर पर पवन कल्‍याण और वैंकेटश महाभारत के भगवान श्रीकृष्‍ण और अर्जुन के रथ वाले स्‍टाइल में खड़े नजर आ रहे हैं।

Labels

Valentine Day अटल बिहार वाजपेयी अंधविश्‍वास अध्यात्म अन्‍ना हजारे अभिव्‍यक्‍ति अरविंद केजरीवाल अरुण जेटली अहमदाबाद आतंकवाद आप आबादी आम आदमी पार्टी आमिर खान आमिर ख़ान आरएसएस आर्ट ऑफ लीविंग आस्‍था इंटरनेट इंडिया इमोशनल अत्‍याचार इलेक्ट्रोनिक मीडिया इस्‍लाम ईसाई उबर कैब एआईबी रोस्‍ट एनडीटीवी इंडिया एबीपी न्‍यूज एमएसजी ओएक्‍सएल ओह माय गॉड कटरीना कैफ कंडोम करण जौहर कांग्रेस किरण बेदी किसान कृश्‍न चन्‍दर क्रिकेट गजेंद्र चौहान गधा गरीबी गोपाला गोपाला घर वापसी चार्ली हेब्‍दो चुनाव चेतन भगत जन लोकपाल बिल जन समस्या जनसंख्या जन्‍मदिवस जापान जीतन राम मांझी जेडीयू जैन ज्योतिष टीम इंडिया टेक्‍नीकल टेक्‍नोलॉजी टेलीविजन टैलिप्राम्प्टर डाक विभाग डिजिटल इंडिया डिजीटल लॉकर डेरा सच्चा सौदा डॉ. अब्दुल कलाम तालिबान तेज प्रताप यादव द​ सन दिल्‍ली विधान सभा दिल्‍ली विधान सभा चुनाव देव अफीमची दैनिक जागरण दैनिक भास्कर द्वारकी धर्म धर्म परिवर्तन धोखा नई दुनिया नत्थुराम गोडसे नमो मंदिर नया संस्‍करण नरेंद्र मोद नरेंद्र मोदी नववर्ष नीतीश कुमार नीलगाय नूतन वर्ष पंजाब केसरी पंजाब सरकार पद्म विभूषण पवन कल्‍याण पाकिस्तान पान की दुकान पीके पेशावर हमला पोल प्‍यार प्रतिमा प्रमाणु समझौता प्रशासन प्रेम फिल्‍म जगत बजट सत्र बजरंग दल बराक ओबामा बाबा रामदेव बाहुबली बिग बॉस बिहार बीजेपी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बॉलीवुड भगवान शिव भगवानपुर मंदिर भाजपा भारत भारतीय जनता पार्टी मनोरंजन ममता बनर्जी महात्मा गांधी महात्मा मंदिर महाराष्‍ट्र महेंद्र सिंह धोनी माता पिता मार्कंडेय काटजू मीडिया मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मुसलमान मुस्लिम मोबाइल मोहन भागवत युवा पीढ़ी रविश कुमार राज बब्बर राजकुमार हिरानी राजनाथ सिंह राजनीति राजस्‍थान सरकार रामदेव राहुल गांधी रिश्‍ते रेप रेल बजट रेलवे मंत्री रोमन रोमन हिन्दी लघु कथा लीला सैमसन लोक वेदना लोकतंत्र वर्ष 2014 वर्ष 2015 वसुंधरा राजे वाहन विज्ञापन वित्‍त मंत्री विदेशी विराट कोहली विवाह विश्‍व वीआईपी कल्‍चर वैंकेटश वैलेंटाइन डे वॉट्सएप व्यंग शरद पावर शरद यादव शार्ली एब्‍दे शिवसेना शुभ अशुभ शेनाज ट्रेजरीवाला श्रीश्री श्रीश्री रविशंकर सकारात्‍मक रविवार संत गुरमीत राम रहीम सिंह सफलता समाजवाद समाजवादी पार्टी सरकार सरदार पटेल सलमान खान साक्षी महाराज सिख सिख समुदाय सुकन्‍या समृद्धि खाता सुंदरता सुरेश प्रभु सोनिया गांधी सोशल मीडिया स्वदेशी हास्‍य व्‍यंग हिंदी कोट्स हिंदु हिंदू हिंदू महासभा हिन्दी हिन्‍दू संगठन हेलमेट हैकर हॉलीवुड