Showing posts with label नत्थुराम गोडसे. Show all posts
Showing posts with label नत्थुराम गोडसे. Show all posts

Tuesday, December 16, 2014

गोडसे वर्सेस गांधी एट सर्कल

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने नत्थुराम गोडसे की प्रशंसा करने के बाद माफी मांगते हुए मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया। मगर, यह प्रयास सफल होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि नत्थुराम गोडसे की शुरूआती संस्था हिंदू महासभा अब चाहती है कि देश के किसी बड़े शहर में गोडसे की प्रतिमा लगाई जाए।

इसके लिए हिंदू महासभा केंद्र सरकार को पत्र लिखने का मन बना चुकी है क्योंकि नत्थुराम गोडसे की प्रतिमा बनकर तैयार हो चुकी है, जिसका जुलाई महीने में आर्डर दिया गया था। इस संगठन ने का कहना है यदि सरकार उनको स्वीकृति नहीं देती तो वो इस प्रतिमा को अपने परिसर में लगाएंगे।

मान लेते हैं कि हिंदू महासभा की मांग केंद्र सरकार ने मान ली, क्योंकि हिंदू सभा से आरएसएस निकला है, और भाजपा आरएसएस का एक राजनी​तिक वेंचर है। इस प्रतिमा को लगाने के लिए जगह की भी अलाटमेंट भी कर दी और गलती से यह प्रतिमा गांधी की प्रतिमा के सामने किसी सर्कल पर लग गई । और उसका धूम धाम से अनावरण भी हो गया। भाजपा के किसी सांसद ने फूल मालाएं अर्पित करने के बाद मीडिया में आकर बाद में माफी भी मांग ली।

अब सवाल तो यह उठता है कि प्रतिमा के नीचे नत्थुराम गोडसे के संदर्भ में क्या लिखा जाएगा ? यदि नत्थुराम गोडसे की महिमा लिखी जाती है तो महात्मा गांधी की प्रतिमाओं का क्या ? जो वर्षों से किसी न किसी सर्कल चौराहे पर खड़ी प्रदूषण की मार झेल रही हैं। जिनकी याद प्रशासन को केवल जयंती एवं पुनःतिथि पर आती है। वैसे तो किसी महान व्यक्तित्व को प्रतिमा की जरूरत नहीं होती। प्रतिमा, केवल प्रतीक होती है, ताकि प्रतिमा को देखकर किसी के अनजान मन में उसके बारे में जानने जिज्ञासा उठे, और वो उस प्रतिमा के पीछे के व्यक्तित्व को जाने।

मगर हिंदू महासभा नत्थुराम गोडसे को किसी तरह पेश करेगी। सबसे बड़ा सवाल है। यदि नत्थुराम गोडसे का व्यक्तित्व एक स्वतंत्रता सेनानी मोहनदास कर्मचंद गांधी से बड़ा हो गया तो राष्ट्रपिता की नोटों पर छपी तस्वीर पूरे राष्ट्र को मुंह चिढ़ाएगी। अहिंसा के पुजारी के रूप में महात्मा गांधी को भारत के साहित्यकारों ने विश्व भर में प्रसिद्घ कर दिया, मगर उसकी हत्या के दोषी की प्रतिमा जब विदेशी सैलानी सड़क पर देखेंगे, तो अपने मन से सवाल जरूर पूछेगा कि दोनों में से सही कौन और गलत कौन है ?

अंतः किसी दिन अचानक दोनों प्रतिमाओं के बीच संवाद होना शुरू हो गया तो, शायद बापूजी कहेंगे, 'गोडसे, आज तुम मेरे सामने खड़े हो, यदि तुम चाहो तो आज फिर से मेरी मूर्ति को ध्वस्त कर सकते हो, मेरे शरीर की भांति। मगर मेरे विचार तो मुक्त पक्षियों की तरह सीमाएं पार जा चुके हैं। आज पूरा विश्व मेरे विचारों को सम्मान देता है। विचारों को लेकर विरोध कहां नहीं होता, तुम भी लोगों में शामिल हो, जो मुझे पसंद नहीं करते हैं। इससे अधिक फर्क नहीं पड़ता, मगर तुम्हारी गोली ने मुझे और तुझे अमर कर दिया, फर्क इतना है कि तुम्हारी विचार धारा को मानने वाले तुम को सही कहते हैं, और मेरे विचारों को मानने वाले मुझे,।'

Labels

Valentine Day अटल बिहार वाजपेयी अंधविश्‍वास अध्यात्म अन्‍ना हजारे अभिव्‍यक्‍ति अरविंद केजरीवाल अरुण जेटली अहमदाबाद आतंकवाद आप आबादी आम आदमी पार्टी आमिर खान आमिर ख़ान आरएसएस आर्ट ऑफ लीविंग आस्‍था इंटरनेट इंडिया इमोशनल अत्‍याचार इलेक्ट्रोनिक मीडिया इस्‍लाम ईसाई उबर कैब एआईबी रोस्‍ट एनडीटीवी इंडिया एबीपी न्‍यूज एमएसजी ओएक्‍सएल ओह माय गॉड कटरीना कैफ कंडोम करण जौहर कांग्रेस किरण बेदी किसान कृश्‍न चन्‍दर क्रिकेट गजेंद्र चौहान गधा गरीबी गोपाला गोपाला घर वापसी चार्ली हेब्‍दो चुनाव चेतन भगत जन लोकपाल बिल जन समस्या जनसंख्या जन्‍मदिवस जापान जीतन राम मांझी जेडीयू जैन ज्योतिष टीम इंडिया टेक्‍नीकल टेक्‍नोलॉजी टेलीविजन टैलिप्राम्प्टर डाक विभाग डिजिटल इंडिया डिजीटल लॉकर डेरा सच्चा सौदा डॉ. अब्दुल कलाम तालिबान तेज प्रताप यादव द​ सन दिल्‍ली विधान सभा दिल्‍ली विधान सभा चुनाव देव अफीमची दैनिक जागरण दैनिक भास्कर द्वारकी धर्म धर्म परिवर्तन धोखा नई दुनिया नत्थुराम गोडसे नमो मंदिर नया संस्‍करण नरेंद्र मोद नरेंद्र मोदी नववर्ष नीतीश कुमार नीलगाय नूतन वर्ष पंजाब केसरी पंजाब सरकार पद्म विभूषण पवन कल्‍याण पाकिस्तान पान की दुकान पीके पेशावर हमला पोल प्‍यार प्रतिमा प्रमाणु समझौता प्रशासन प्रेम फिल्‍म जगत बजट सत्र बजरंग दल बराक ओबामा बाबा रामदेव बाहुबली बिग बॉस बिहार बीजेपी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बॉलीवुड भगवान शिव भगवानपुर मंदिर भाजपा भारत भारतीय जनता पार्टी मनोरंजन ममता बनर्जी महात्मा गांधी महात्मा मंदिर महाराष्‍ट्र महेंद्र सिंह धोनी माता पिता मार्कंडेय काटजू मीडिया मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मुसलमान मुस्लिम मोबाइल मोहन भागवत युवा पीढ़ी रविश कुमार राज बब्बर राजकुमार हिरानी राजनाथ सिंह राजनीति राजस्‍थान सरकार रामदेव राहुल गांधी रिश्‍ते रेप रेल बजट रेलवे मंत्री रोमन रोमन हिन्दी लघु कथा लीला सैमसन लोक वेदना लोकतंत्र वर्ष 2014 वर्ष 2015 वसुंधरा राजे वाहन विज्ञापन वित्‍त मंत्री विदेशी विराट कोहली विवाह विश्‍व वीआईपी कल्‍चर वैंकेटश वैलेंटाइन डे वॉट्सएप व्यंग शरद पावर शरद यादव शार्ली एब्‍दे शिवसेना शुभ अशुभ शेनाज ट्रेजरीवाला श्रीश्री श्रीश्री रविशंकर सकारात्‍मक रविवार संत गुरमीत राम रहीम सिंह सफलता समाजवाद समाजवादी पार्टी सरकार सरदार पटेल सलमान खान साक्षी महाराज सिख सिख समुदाय सुकन्‍या समृद्धि खाता सुंदरता सुरेश प्रभु सोनिया गांधी सोशल मीडिया स्वदेशी हास्‍य व्‍यंग हिंदी कोट्स हिंदु हिंदू हिंदू महासभा हिन्दी हिन्‍दू संगठन हेलमेट हैकर हॉलीवुड